Inkhabar
  • होम
  • top news
  • राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के लिए डाला वोट, कहा- घर संभाले बीजेपी

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के लिए डाला वोट, कहा- घर संभाले बीजेपी

राज्यसभा चुनाव 2022: जयपुर। देश के चार राज्यों में आज उच्च सदन (राज्यसभा) की 16 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजस्थान में भी चार राज्यसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में जाकर मतदान किया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2022 13:39:08 IST

राज्यसभा चुनाव 2022:

जयपुर। देश के चार राज्यों में आज उच्च सदन (राज्यसभा) की 16 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजस्थान में भी चार राज्यसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में जाकर मतदान किया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ये चुनाव अनावश्यक करवा दिया।

इस बार भी मार खाएगी बीजेपी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने ये चुनाव अनावश्यक करवा दिया वरना 3 सीटें हम और 1 सीट BJP आराम से जीतती। पिछले चुनाव में भी इन्होंने ऐसा ही किया था, इनको मार खानी पड़ी थी और इस बार भी मार खाएंगे।

अपना घर संभाले बीजेपी

अशोक गललोत ने आगे कहा कि ये चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे हैं और उनको(BJP) अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि वहां पर भगदड़ मची हुई है। इन्होंने जिस तरह से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया उसको उनके पार्टी के विधायकों ने ही पसंद नहीं किया है।

सारे विधायक एकजुट- सचिन पायलट

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि हमारे तीनों विधायक राज्यसभा में चुनकर जाएंगे और सभा में हमारी पार्टी की आवाज़ बनेंगे। सभी विधायक और निर्दलीय भी हमारे साथ हैं। दिक़्कत की कोई आशंका ही नहीं है। सारे विधायक एकजुट और मज़बूत हैं। आज शाम तक पता चल जाएगा कि हमारे सारे उम्मीदवार जीतेंगे।

तीन सीट जीतेगी कांग्रेस- गोविंद डोटासरा

कांग्रेस नेता और गहलोत सरकार में मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है और चार में से तीन सीट कांग्रेस जीतने वाली है। भाजपा को सिर्फ एक पर जीत मिलेगी।

16 सीटों पर हो रहा है मतदान

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के तहत कुल 15 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना था। लेकिन इसमें से 41 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। इसके बाद 4 राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक की 16 सीटों पर आज मतदान होना है। इस चुनाव को लेकर सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। ये शाम 4 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़े-

क्यों मुस्लिम देशों की आपत्ति पर भारत को तुरंत लेना पड़ा एक्शन, जानिए 5 बड़े कारण