Inkhabar
  • होम
  • top news
  • रूस-यूक्रेन युद्ध: बाइडेन और मैक्रों की ये शर्त मानकर क्या पुतिन रोक देंगे तबाही मचाने वाली जंग?

रूस-यूक्रेन युद्ध: बाइडेन और मैक्रों की ये शर्त मानकर क्या पुतिन रोक देंगे तबाही मचाने वाली जंग?

रूस-यूक्रेन युद्ध: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 9 महीने से विध्वंसक जंग जारी है। दोनों में से कोई देश अब भी युद्ध से पीछे हटने को राजी नहीं है। ताकतवर रूसी सेना के घातक हमलों से यूक्रेन के चमचमाते शहर अब खंडहरों में तब्दील हो चुके है। देश के हर कोने में […]

(मैक्रों-बाइडेन-पुतिन)
inkhbar News
  • Last Updated: December 2, 2022 11:42:51 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 9 महीने से विध्वंसक जंग जारी है। दोनों में से कोई देश अब भी युद्ध से पीछे हटने को राजी नहीं है। ताकतवर रूसी सेना के घातक हमलों से यूक्रेन के चमचमाते शहर अब खंडहरों में तब्दील हो चुके है। देश के हर कोने में सिर्फ तबाही का मंजर दिख रहा है। इसके बाद भी यूक्रेनी सेना ने अभी तक रूस के सामने हथियार नहीं डाले हैं। इसी बीच अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने ऐसी शर्त रखी है, जिससे ये जंग अब रूक सकती है।

अगर पुतिन युद्ध रोकना चाहे तो…

यूक्रेन के खिलाफ हमला करने की वजह से पश्चिमी देश रूस से काफी नाराज हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत तमाम पश्चिमी देश रूस को आर्थिक रूप से बर्बाद और दुनिया से अलग-थलग करने में जुटे हैं। इसी बीच अमेरिका और फ्रांस के राष्ट्रपति ने एक साझा बयान जारी किया है। जिसमें बाइडेन और मैक्रों ने रूसी हमले की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर पुतिन इस युद्ध को रोकना चाहते हैं तो हम भी बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

बाइडेन-मैक्रों ने क्या शर्त रखी है?

बाइडेन और मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस में बैठक करने के बाद एक बयान जारी कर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन के सामने एक शर्त रखी। अपने बयान में दोनों राष्ट्रपतियों ने कहा कि अगर पुतिन इस युद्ध को रोकने के लिए इच्छुक है तो अमेरिका और फ्रांस रूसी राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार है। बता दें कि अभी तक अमेरिका ने पुतिन से किसी प्रकार की बात करने का विरोध किया है। वहीं, मैक्रों ने रूस के साथ बातचीत के संचार खुले रखे हुए हैं।

अमेरिकी दौरे पर हैं राष्ट्रपति मैक्रों

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का यह दूसरा अमेरिकी दौरा है। वह 29 नवंबर को वाशिंगटन पहुंचे। जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन से लंबी बातचीत की। इस दौरान मैक्रों ने बाइडेन को बताया कि वह पुतिन से यूक्रेन पर हमला रोकने और परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर बातचीत करना जारी रखेंगे। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की चुनौतियों और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव