Inkhabar
  • होम
  • top news
  • रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद देगा अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन ने दी मंजूरी

रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद देगा अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन ने दी मंजूरी

रूस-यूक्रेन युद्ध: नई दिल्ली।  रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 50 दिन से जंग जारी है. दोनों देशों के बीच कई दौर की शांति वार्ता होने के बाद भी आज युद्धस्थल पर रूस और यूक्रेन की सेनाएं आमने-सामने है. इसी बीच अमेरिका ने यूक्रेन को युद्ध में मदद देने के लिए 800 मिलियन डॉलर की […]

रूस-यूक्रेन युद्ध
inkhbar News
  • Last Updated: April 14, 2022 10:28:34 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध:

नई दिल्ली।  रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 50 दिन से जंग जारी है. दोनों देशों के बीच कई दौर की शांति वार्ता होने के बाद भी आज युद्धस्थल पर रूस और यूक्रेन की सेनाएं आमने-सामने है. इसी बीच अमेरिका ने यूक्रेन को युद्ध में मदद देने के लिए 800 मिलियन डॉलर की नई सैन्य मदद देने का ऐलान कर दिया है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने दी मंजूरी

रूसी हमले से रक्षा के लिए यूक्रेन को मिलने वाली इस नई सैन्य मदद की की मंजूरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को दी. इस सैन्य सहायता में यूक्रेन को हेलीकॉप्टर, सैन्य साजो-सामान के साथ 800 मिलियन डॉलर के अत्याधुनिक हथियार प्रणाली मिलेंगी।

राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करने के बाद दी मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सैन्य सहायता की घोषणा यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात करने के बाद की. बता दे कि 24 फरवरी को रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से ही अमेरिका लगातार यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य मदद दे रहा है।

बाइडेन ने जताई बड़े हमले की आशंका

राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को सैन्य मदद देने का ऐलान करते हुए कहा कि इस नए सैन्य सहायता पैकेज में कई अत्याधुनिक प्रभावी हथियार प्रणाली शामिल है. जिसमें पूर्वी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में रूसी सेना के बड़े हमले की आशंका के देखते हुए नया सैन्य साजो-सामन भी शामिल है. राष्ट्रपति बाइडेन ने इस दौरान कहा कि जब तक रूस का यूक्रेन पर हमला जारी रहेगा, अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार और संसाधन का सहयोग देना जारी रखेगा।

अब तक इतनी मदद दे चुका है अमेरिका

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला किया था. हमले के बाद से अब तक सुपर पॉवर अमेरिका यूक्रेन को 1.7 अरब डॉलर की मदद दे चुका है. इसमें आर्थिक और सुरक्षा सहायता शामिल है. बता दे कि इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कई बार अमेरिका से हथियारों की गुहार लगा चुके है।

 

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR में बढ़े कोरोना के केस, अध्यापक-छात्र सब कोरोना की चपेट में, कहीं ये चौथी लहर का संकेत तो नहीं

IPL 2022 Playoff Matches: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले, अहमदाबाद में होगा फाइनल