Inkhabar
  • होम
  • top news
  • ‘पोलैंड पर रूसी मिसाइल हमला संभव नहीं, पहले जांच होगी’- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

‘पोलैंड पर रूसी मिसाइल हमला संभव नहीं, पहले जांच होगी’- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

पोलैंड मिसाइल अटैक: नई दिल्ली। नाटो देश पोलैंड ने दावा किया है कि रूस ने उस पर मिसाइल दागी है। जिसमें दो पोलिश नागरिकों की मौत हो गई है। पोलैंड के इस दावे ने पूरे दुनिया को सकते में डाल दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से रूस पर कार्रवाई की मांग की […]

(जो बाइडेन)
inkhbar News
  • Last Updated: November 16, 2022 15:04:25 IST

पोलैंड मिसाइल अटैक:

नई दिल्ली। नाटो देश पोलैंड ने दावा किया है कि रूस ने उस पर मिसाइल दागी है। जिसमें दो पोलिश नागरिकों की मौत हो गई है। पोलैंड के इस दावे ने पूरे दुनिया को सकते में डाल दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से रूस पर कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच जी-20 समिट में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पोलैंड पर रूस का हमला संभव नहीं है। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई हमला नहीं हुआ है। हमे अभी आगे की जांच का इंतजार है।

बाइडेन ने क्या कहा?

पोलैंड पर कथित हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि बहुत सारी जानकारी है जो इस दावे का विरोध करती हैं। हम इसकी जांच करेंगे। इसकी संभावना नहीं है कि इसे (मिसाइल को) रूस की तरफ से दागा गया होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन पर मिसाइल से हमले हो रहे हैं। हम यूक्रेन का समर्थन करते हैं जैसा पहले करते आ रहे हैं। हम उन्हें अपनी रक्षा करने की क्षमता देने के लिए जो कुछ भी करना होगा करेंगे।

जेलेंस्की ने की ये मांग

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पोलैंड पर हुए कथित रूसी हमले को लेकर कहा है कि नाटो देश पर हमला गंभीर मामला है। रूस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस के आंतक की कोई सीमाएं नहीं है। सिर्फ एक देश ही उसकी वजह से परेशान नहीं है।

रूस ने खंडन किया

पोलैंड में हुए हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय का बयान सामने आया है। रूस ने हमले की खबरों का खंडन किया है और इसे जानबूझकर उकसाने वाला बताया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा उसके खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है। वहीं, क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

नाटो सदस्य है पोलैंड

बता दें कि पोलैंड सैन्य गठबंधन नाटो का सदस्य है। नाटो के कानून के मुताबिक किसी भी सदस्य देश के ऊपर हुआ हमला पूरे नाटो देशों के ऊपर हमला माना जाता है। यही वजह है कि इस हमले की खबर ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि अगर जांच में ये हमला सही पाया जाता है तो रूस और यूक्रेन युद्ध अब विश्व युद्ध की शक्ल अख्तियार कर लेगा।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव