Inkhabar
  • होम
  • top news
  • रूस-यूक्रेन युद्ध: नाटो प्रमुख का दावा- युद्ध में रूस को हरा देगी यूक्रेनी सेना

रूस-यूक्रेन युद्ध: नाटो प्रमुख का दावा- युद्ध में रूस को हरा देगी यूक्रेनी सेना

रूस-यूक्रेन युद्ध: नई दिल्ली। पिछले दो महीनें से अधिक वक्त से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने बड़ा दावा किया है. रविवार को बर्लिन में आयोजित एक बैठक में नाटो प्रमुख ने कहा कि यूक्रेनी सेना युद्ध में रूस को हरा सकती है। मातृभूमि की रक्षा कर रहे यूक्रेनी […]

रूस-यूक्रेन युद्ध
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2022 10:17:25 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध:

नई दिल्ली। पिछले दो महीनें से अधिक वक्त से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने बड़ा दावा किया है. रविवार को बर्लिन में आयोजित एक बैठक में नाटो प्रमुख ने कहा कि यूक्रेनी सेना युद्ध में रूस को हरा सकती है।

मातृभूमि की रक्षा कर रहे यूक्रेनी

जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेनी सेना अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस साहस और बहादुरी के साथ यूक्रेनी सेना युद्ध लड़ रही है. उससे लगता है कि आने वाले दिनों में वो अपने से कहीं ज्यादा शक्तिशाली रूस की सेना को युद्ध में हरा देगी।

नाटो को जारी रखनी चाहिए मदद

नाटो प्रमुख ने नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन में शामिल सभी सदस्यों से यूक्रेन को मदद जारी रखने की अपील की. जेन्स ने कहा कि गठबंधन को कीव को और सैन्य सहायता भेजना चाहिए. यूक्रेन इस युद्ध में विजय हासिल कर सकता है. बस नाटो को अपना समर्थन यूक्रेन को देना जारी रखना होगा।

कीव हासिल करने में विफल रहा मॉस्को

स्टोलटेनबर्ग ने आगे कहा कि यूक्रेन पर हमला करने से पहले रूस ने जो योजना बनाई थी. युद्ध वैसा बिल्कुल नहीं चल रहा है. नाटो प्रमुख ने कहा कि रूस कीव को हासिल में बुरी तरह विफल रहा. वो अब खारकीव से पीछे हट रहा है और उसने डोनबास में हमला बंद कर दिया है।

सैन्य सहायता देने को तैयार जर्मनी

बता दें कि नाटो प्रमुख द्वारा यूक्रेन को सैन्य मदद देने की अपील के बाद जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने कहा कि नाटो देश यूक्रेन को सैन्य मदद देने के लिए तैयार है.विदेश मंत्री ने कहा कि हम सभी गठबंधन सदस्य सहमत है कि जब तक यूक्रेन को अपनी आत्मरक्षा के लिए मदद की जरूरत होगी, तब तक हम (नाटो) अपना समर्थन जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR में बढ़े कोरोना के केस, अध्यापक-छात्र सब कोरोना की चपेट में, कहीं ये चौथी लहर का संकेत तो नहीं

IPL 2022 Playoff Matches: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले, अहमदाबाद में होगा फाइनल