Inkhabar
  • होम
  • top news
  • AAP की बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज कर बनाया ये रिकॉर्ड

AAP की बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज कर बनाया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव के अब नतीजे आ गए हैं, लेकिन सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में मौजूद तीन में से एक प्रमुख वार्ड नंबर- 42 सुल्तानपुरी-ए वार्ड है, ये वार्ड इस समय चर्चा में आ गई है. दरअसल, यहाँ से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बॉबी किन्नर ने जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2022 12:04:11 IST

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव के अब नतीजे आ गए हैं, लेकिन सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में मौजूद तीन में से एक प्रमुख वार्ड नंबर- 42 सुल्तानपुरी-ए वार्ड है, ये वार्ड इस समय चर्चा में आ गई है. दरअसल, यहाँ से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बॉबी किन्नर ने जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा की एकता जाटव को हराया है. बता दें, आम आदमी पार्टी पार्टी ने यहां बॉबी किन्नर को मैदान में उतारकर पूर्व पार्षद संजय को टिकट काट दिया था, पार्टी को बॉबी से बहुत उम्मीदें थी और बॉबी भी पार्टी की उम्मीदों पर खड़ी उतरी और पार्टी को यहाँ से जीत दिलाई.

वैसे तो बदले हुए नए परिसीमन के बाद से यह सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गई थी लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना था कि अदालत ने किन्नर समुदाय के लोगों को यह हक दिया है कि वे महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर लड़ सके ऐसे में आम आदमी पार्टी ने यहाँ से उन्हें चुनाव लड़ाया और उन्होंने भी चुनाव में जीत हासिल की.

सुल्तानपुरी-ए वार्ड से बॉबी किन्नर को मौका देकर आम आदमी पार्टी ने मुकाबला बहुत दिलचस्प बना दिया था. एससी महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर आम आदमी पार्टी ने जहां किसी किन्नर पर इस बार दांव लगाया था तो वहीं भाजपा ने एकता जाटव और कांग्रेस ने यहां से वरुण ढाका पर विश्वास जताया था.

15 सालों से बीजेपी का कब्जा

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी पर कब्जा है। लेकिन एग्जिट पोल की माने तो आम आदमी पार्टी इस बार भारी बहुमत से एमसीडी में सत्ता हासिल करने वाली है। बीजेपी दूसरे नंबर पर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी ने छत पर खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस

जानिए बाबरी के अलावा दुनिया के 5 मस्जिदों के संदर्भ में, जो दूसरे धर्मों के ‘मंदिरों – पूजा स्थलों’ को ध्वस्त कर इबादतगाह के लिए खड़े किए गए

 

Tags

AAP Arvind Kejriwal bjp congress delhi mcd election 2022 Delhi MCD Election Result 2022 gautam gambhir MCD Budget MCD election mcd election 2022 mcd election in delhi MCD Election Result MCD Election Result 2022 MCD Income MCD इलेक्शन रिजल्ट 2022 MCD इलेक्शन रिजल्ट Live Sultanpuri MCD Result Sultanpuri Ward No 42 Result 2022 Sultanpuri Ward Result 2022 Ward No 42 Result 2022 अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी एमसीडी एमसीडी चुनाव कांग्रेस गौतम गंभीर दिल्ली MCD इलेक्शन रिजल्ट 2022 दिल्ली MCD चुनाव के नतीजे दिल्ली MCD रिजल्ट 2022 दिल्ली एमसीडी इलेक्शन 2022 दिल्ली चुनाव के नतीजे दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजे दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव रिजल्ट दिल्ली न्यूज दिल्ली बीजेपी दिल्ली लेटेस्ट न्यूज दिल्ली वार्ड नंबर 42 भाजपा वार्ड नंबर 42 चुनाव के नतीजे वार्ड नंबर 42 से कौन जीता सीएम अरविंद केजरीवाल सुल्तानपुरी ए MCD चुनाव रिजल्ट सुल्तानपुरी ए MCD रिजल्ट सुल्तानपुरी ए चुनाव के नतीजे सुल्तानपुरी ए वार्ड नंबर 42 रिजल्ट 2022 सुल्तानपुरी ए वार्ड रिजल्ट 2022 सुल्तानपुरी वार्ड नंबर 42 से कौन जीता सुल्तानपुरी से कौन जीता