Inkhabar
  • होम
  • top news
  • टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को आज यानी गुरुवार को बड़ी चोट आई है। बता दें कि टीएमसी ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है, उनके लिए दुआ करें। इस दौरान, सीएम ममता की एक तस्वीर […]

Mamata Banerjee
inkhbar News
  • Last Updated: March 14, 2024 20:27:15 IST

नई दिल्ली। टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को आज यानी गुरुवार को बड़ी चोट आई है। बता दें कि टीएमसी ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है, उनके लिए दुआ करें। इस दौरान, सीएम ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिखाई दे रहा है।  उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

https://twitter.com/AITCofficial/status/1768286010264502610?t=AwM6TJPOPyXa56g7_P5aLg&s=19

घर में गिरने से लगी चोट

दरअसल, बताया जा रहा है कि सीएम ममता अपने घर पर टहल रही थी, उसी दौरान गिरने के कारण उन्हें चोट लग गई। इसके बाद अभिषेक बनर्जी उन्हें अस्पताल ले गए। बता दें कि इससे पहले भी सीएम ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो चुकी हैं। इसी साल जनवरी में भी वो एक सड़क हादसे का शिकार हुई थी। उस समय वो बर्धमान से कोलकाता वापस लौट रही थीं।

टीएमसी ने की प्रार्थना की अपील

वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने सभी से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की अपील की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  के गंभीर रूप से घायल होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा सांसद दिलीप घोष ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।