Inkhabar
  • होम
  • top news
  • UP Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 125 प्रत्याशियों में से 50 महिलाएं

UP Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 125 प्रत्याशियों में से 50 महिलाएं

उत्तर प्रदेश. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों Assembly Elections  के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने 125 प्रत्याशियों candidates वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए कहा कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल […]

congress released list of 125 candidates
inkhbar News
  • Last Updated: January 13, 2022 12:22:47 IST

उत्तर प्रदेश. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों Assembly Elections  के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने 125 प्रत्याशियों candidates वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए कहा कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले उम्मीदवार चुनें जाएं। बता दें कि क्रांग्रेस की इस सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है।

उम्मीदवार सूची में 50 महिलाएं

कांग्रेस द्वारा घोषित 125 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिलाएं शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। अगर सूची के बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद का नाम इसमें शामिल है। साथ ही कांग्रेस ने NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को भी अपनी उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता पूनम पांडे को भी टिकट मिला है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक, रामपुर खास से आराधना मिश्रा, और हस्तीनापुर से अर्चना गौतम कांग्रेस की उम्मीदवार बनी हैं।

Inkhabar

Inkhabar

Inkhabar

Inkhabar

 

 

न्याय का चेहरा बनेंगी आशा सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा सिहं को उम्मीदवार बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें राहुल ने लिखा है कि उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!

 

10 फरवरी से होगा मतदान

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। 10 फरवरी से मतदान की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी जो सात चरणों में पूरी होगी। इन चरणों के तहत यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव के नतीजे 10 मार्च तक आएंगे।

Bihar: नीतीश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने शराबबंदी कानून को कहा बोझ

Resignation Continues in BJP : भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, शिकोहाबाद से विधायक ने भी छोड़ी पार्टी

 

Tags