Inkhabar
  • होम
  • top news
  • यूपी निकाय चुनाव: डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डाला वोट, भूपेंद्र चौधरी ने भी सपरिवार किया मतदान

यूपी निकाय चुनाव: डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डाला वोट, भूपेंद्र चौधरी ने भी सपरिवार किया मतदान

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। राज्य के नौ मंडलों के 37 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट डाल रहे हैं। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। केशव मौर्य ने जहां प्रयागराज में […]

(केशव मौर्या-ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी ने किया मतदान)
inkhbar News
  • Last Updated: May 4, 2023 13:28:34 IST

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। राज्य के नौ मंडलों के 37 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट डाल रहे हैं। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। केशव मौर्य ने जहां प्रयागराज में मतदान किया, वहीं ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में वोट डाला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद के मेथॉडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर सपरिवार मतदान किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने की ये अपील

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान करने के बाद ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव- 2023 के अंतर्गत आज मैंने अपने क्षेत्र की सुरक्षा, समृद्धि एवं विकास के लिए प्रयागराज में मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में आप सभी भी सहभागी बनें और प्रदेश में विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें।

मतदान अवश्य करें- ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मतदान के बाद किए अपने ट्वीट में लिखा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान आपका ब्रह्मास्त्र हैं। आपका एक वोट आपके क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि तय करेगा। आज मैंने नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का किया, आप सब भी इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं, मतदान अवश्य करें।

भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट कर ये कहा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि आज मुरादाबाद में अपने परिवार के साथ नगर निकाय चुनाव-2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मतदान जरूर करें तथा इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें।

यूपी निकाय चुनाव: BSP प्रमुख मायावती ने लखनऊ में डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने गोरखपुर में किया मतदान, कहा- मौसम अच्छा है, वोट जरूर डालें