Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Uttar Pradesh: ओमिक्रान पर सख्त यूपी सरकार, 25 दिसंबर से प्रदेश में लगेगा नाइट कर्फ्यू

Uttar Pradesh: ओमिक्रान पर सख्त यूपी सरकार, 25 दिसंबर से प्रदेश में लगेगा नाइट कर्फ्यू

Night curfew in UP देश में बढ़ते ओमिक्रान omicron को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फ़ैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में शनिवार से नाइट कर्फ़्यू night curfew लगेगा। 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू प्रदेश भर में लगाया जाएगा। इस दौरान अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर भी पाबंदी […]

Night curfew in UP
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2021 14:22:20 IST

Night curfew in UP

देश में बढ़ते ओमिक्रान omicron को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फ़ैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में शनिवार से नाइट कर्फ़्यू night curfew लगेगा। 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू प्रदेश भर में लगाया जाएगा। इस दौरान अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर भी पाबंदी लगाई गई है। शादियों में 200 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही किसी भी कार्यक्रम की सूचना आयोजनकर्ता को पहले ही संबंधित प्रशासन को देनी होगी। प्रदेश की उच्चस्तरीय टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश दिए हैं।

नहीं होगा नए साल-क्रिसमस का जश्न

गौरतलब है कि 25 दिसंबर को देश समेत पूरे विश्व में क्रिसमस डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस फैसले के बाद अब यूपी में क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन नही हो सकेगा। नए साल का स्वागत भी लोग पहले की तरह गर्मजोशी से नहीं कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ में पहले ही 31 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लगाई गई है।

यह भी पढ़ें :

Omicron: ओमिक्रान के बढ़ते मामलों पर केन्द्र सख्त, चेतावनी के बाद कई राज्यों में पाबंदियां लागू

Tension over Objectionable Comment : एफबी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से टेंशन, एक ही समुदाय के दो गुटों में टकराव

 

Tags