Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Presidential Election Live: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच वोटों की जंग

Presidential Election Live: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच वोटों की जंग

Presidential Election Live: नई दिल्ली। देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। करीब 4800 सांसद और विधायक देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान कर रहे हैं। ये वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद 21 जुलाई को मतों की गणना होगी और 25 […]

Draupadi Murmu - Yashwant Sinha
inkhbar News
  • Last Updated: July 18, 2022 11:16:30 IST

Presidential Election Live:

नई दिल्ली। देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। करीब 4800 सांसद और विधायक देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान कर रहे हैं। ये वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद 21 जुलाई को मतों की गणना होगी और 25 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

4800 सांसद विधायक करे रहे हैं मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज लोकसभा के 543 सांसद, राज्यसभा के 233 सांसद मतदान कर रहे हैं। इसके साथ ही देश भर के 4 हजार 33 विधायक भी वोट डाल रहे हैं। सांसद और विधायकों को मिलाकर कुल 4 हजार 8 सौ 9 सदस्य आज देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं।

संसद भवन के कमरा नंबर 63 में वोटिंग

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन के कमरा नंबर 63 में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं में विधायक मतदान कर रहे हैं।

वोटिंग से पहले यशवंत सिन्हा ने की अपील

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से पहले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने वीडियो संदेश के जरिए सभी सांसद और विधायको से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि इस साल का राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। इसीलिए सभी अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनें और मुझे अपना वोट दें।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण