Inkhabar
  • होम
  • top news
  • SCO समिट में जिनपिंग और शरीफ के सामने क्या बोले PM मोदी? जानें संबोधन की बड़ी बातें

SCO समिट में जिनपिंग और शरीफ के सामने क्या बोले PM मोदी? जानें संबोधन की बड़ी बातें

SCO Summit: नई दिल्ली। उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन को आज पीएम मोदी ने संबोधित किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के दिग्गज नेताओं के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की बात रखी। उन्होंने कहा […]

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: September 16, 2022 14:22:08 IST

SCO Summit:

नई दिल्ली। उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन को आज पीएम मोदी ने संबोधित किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के दिग्गज नेताओं के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की बात रखी। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है।

जन-केंद्रित विकास मॉडल पर केंद्रित

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत को एक विनिर्माण हब बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस साल भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5% की वृद्धि की उम्मीद है जो इस वक्त विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। हम देश में जन-केंद्रित विकास मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

आपसी विश्वास का समर्थन करते हैं

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि एससीओ के सदस्य देश, वैश्विक अर्थव्यवस्था में करीब 30 प्रतिशत का योगदान देते हैं। विश्व की 40 प्रतिशत जनता भी इन्हीं देशों में निवास करती है। भारत शंघाई सहयोग संगठन के सभी सदस्यों के बीच अधिक सहयोग और आपसी विश्वास का समर्थन करता है।

भारत में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप

समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम हर क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं। आज भारत में 70,000 से ज्यागा स्टार्ट-अप हैं, जिनमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। हम स्टार्टअप्स और इनोवेशन पर एक स्पेशल वर्किंग ग्रुप की स्थापना कर शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बीच अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं।

पारंपरिक औषधि पर नए ग्रुप की पहल

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अप्रैल 2022 में भारत के गुजरात राज्य में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया गया। ये पारंपरिक चिकित्सा के लिए एकमात्र वैश्विक केंद्र है। एससीओ देशों के बीच हमे पारंपरिक औषधि पर सहयोग को और बढ़ाना चाहिए। इसके लिए भारत नए एससीओ ग्रुप की पहल करेगा।