Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Wrestler Protest: अहंकारी राजा…पहलवानों को हिरासत में लेने पर राहुल गांधी का ट्वीट

Wrestler Protest: अहंकारी राजा…पहलवानों को हिरासत में लेने पर राहुल गांधी का ट्वीट

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर तक़रीबन एक महीने से पहलवानों का प्रदर्शन जारी था। जिसके खिलाफ रविवार यानी 28 मई को दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन ले लिया। जिसपर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला […]

Wrestler Protest: अहंकारी राजा...पहलवानों को हिरासत में लेने पर राहुल गांधी का ट्वीट
inkhbar News
  • Last Updated: May 28, 2023 17:46:46 IST

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर तक़रीबन एक महीने से पहलवानों का प्रदर्शन जारी था। जिसके खिलाफ रविवार यानी 28 मई को दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन ले लिया। जिसपर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

दिल्ली पुलिस का सख्त रुख

रविवार 28 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्यवाई की है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों का तंबू भी हटा दिया है और पहलवानों को हिरासत में भी ले लिया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

रविवार 28 मई को दिल्ली पुलिस द्वारा लिए गए सख्त एक्शन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार की ओर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘राज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!

बजरंग पुनिया साक्षी मलिक को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसी दौरान मार्च का नेतृत्व कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं इसके अलावा कई महिला आंदोलनकारियों को भी बस में बिठाकर ले जाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने हटाए तंबू

बता दें, पहलवानों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों के तंबू भी उखाड़ना शुरू कर दिए हैं।

नई दिल्ली क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

इसके अलावा पहलवानों के कूच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे नई दिल्ली इलाके में केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सिविल सर्विसेज का एग्जाम देने वाले उम्मीदवारस लेबल लगी गाड़ियां और इमरजेंसी गाड़ियों के अलावा नई दिल्ली में रहने वाले लोगों को ही आने दिया जाएगा। सुबह से शुरू की गई ये सख्ती दोपहर 3 हजे तक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें –