Inkhabar

UP Nikay Chunav Result Live: मेयर और नगर पालिका के सभी रूझान आए सामने, जानिए किसे मिली बढ़त

UP Nikay Chunav Result 2023। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मेयर और नगर पालिका के सभी रूझान सामने आ चुके है। बता दें, मेयर में भाजपा ने फतह हासिल करते हुए सभी 17 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा ने बनाई […]

UP Nikay chunav Result live
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2023 13:48:35 IST

UP Nikay Chunav Result 2023। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मेयर और नगर पालिका के सभी रूझान सामने आ चुके है। बता दें, मेयर में भाजपा ने फतह हासिल करते हुए सभी 17 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है।

भाजपा ने बनाई बढ़त

मेयर चुनाव में भाजपा काफी आगे चल रही है। बता दें, शाहजहांपुर सीट से भाजपा की अर्चना वर्मा, बरेली से उमेश गौतम, फिरोजबाद से कामिनी राठौर, अयोध्या से गिरीशपति त्रिपाठी, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, गोरखपुर से डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, प्रयागराज से गणेश केशरवानी, मथुरा से विनोद कुमार अग्रवाल, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया और सहारनपुर सीट से भाजपा के डॉ अजय कुमार सिंह आगे चल रहे है। वहीं आगरा से Y की लता वाल्मीकि मेयर चुनाव में आगे चल रही है।

वहीं नगर पालिका चुनाव की बात की जाए तो सभी 199 सीटो के रुझान सामने आए है। इनमें भाजपा को 86 सपा को 39 सीटों, बहुजन समाज पार्टी को 22, कांग्रेस के 5 उम्मीदवार और अन्य के 47 उम्मीदवार आगे चल रहे है।

बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में डीएवी इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान बीजेपी और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालात ऐसे हो गए कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई तक हो गई। पुलिस की मौजूदगी में ही ये विवाद हो गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

स्वार सीट में शफीक अहमद अंसारी जीते 

बता दें, स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 68513 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से आगे चल रहे हैं। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है।