Inkhabar

UP Nikay chunav Result: बरेली से भाजपा के मेयर उमेश गौतम लगातार दूसरी बार जीते

UP Nikay chunav Result, लखनऊ। बरेली में मेयर सीट पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जाकर लिया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम लगातार दूसरी बार जीते हैं। बता दें, उमेश गौतम 56 हजार 328 वोटों से जीते हैं। नगर निगम क्षेत्र में कुल 3 लाख 52 हजार 224 वोट पड़े थे। वहीं अब […]

UP Nikay chunav Result live
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2023 16:13:34 IST

UP Nikay chunav Result, लखनऊ। बरेली में मेयर सीट पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जाकर लिया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम लगातार दूसरी बार जीते हैं। बता दें, उमेश गौतम 56 हजार 328 वोटों से जीते हैं। नगर निगम क्षेत्र में कुल 3 लाख 52 हजार 224 वोट पड़े थे। वहीं अब तक 3 लाख 51 हजार 854 की गिनती हो चुकी है।

शाहजहांपुर में हुई बीजेपी की जीत

निकाय चुनाव में नए नगर निगम शाहजहांपुर से बीजेपी की अर्चना वर्मा ने 30 हजार 256 वोटों के साथ जीत हासिल की है। अर्चना वर्मा को 80 हजार 740 वोट प्राप्त हुए है। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी निकहत इकबाल को 50484 वोट मिले है। विजयी होने के बाद अर्चना वर्मा प्रमाण पत्र लेने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर के साथ पहुंची है।

बता दें, यूपी निकाय के चुनावों में बीजेपी का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। भाजपा ने निकाय चुनावों में योगी आदित्यनाथ के वार्ड से भी जीत हासिल की है। वहीं मेयर पद के प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भारी मतों के साथ बढ़त बनाए हुए है।

क्या है नतीजे ?

वार्ड नंबर 78 पुराना गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी पवन कुमार त्रिपाठी ने 1245 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं गोरखपुर से मेयर पद के प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव सपा की काजल निषाद के खिलाफ भारी बढ़त बनाए हुए है। डॉ मंगलेश श्रीवास्तव 43 हजार 446 वोटों से आगे चल रह है। भाजपा को 1,47,119 वोट मिले हैं। जबकि काजल निषाद को 1,03,679 वोट मिले हैं।

वहीं लखनऊ में सुषमा खरकवाल ने बढ़त बनाई हुई है। बता दें, बीजेपी की उम्मीदवार सुषमा 2 लाख 8 हजार 731 वोटों से काफी ज्यादा आगे चल रहे है।

अयोध्या में खिला कमल

अयोध्या से बीजेपी ने मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपध्याय का टिकट काटकर गिरीशपति त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा की तरफ से आशीष पांडेय मैदान में है। बीजेपी और सपा की तरफ से यहां ब्राह्मण कार्ड खेला गया है जबकि बसपा ने राम मूर्ति यादव और कांग्रेस ने प्रमिला राजपूत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरे चरण में संपन्न हुए निकाय चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 52.60 रहा था।