Inkhabar

UP Nikay Chunav: पहले चरण का मतदान समाप्त, ईवीएम की सुरक्षा में जुटी पुलिस

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। राज्य के 9 मंडलो के 37 जिलों के लिए सुबह 6 बजे से मतदान प्रकिया शुरु हुई थी। शाम 6 बजे तक वोटरों द्वारा मतदान किया गया। मामूली झड़प और मारपीट के बीच लगभग शांतिपूर्ण तरिके से मतदान प्रकिया पूरी […]

पहले चरण का मतदान समाप्त, ईवीएम की सुरक्षा में जुटी पुलिस
inkhbar News
  • Last Updated: May 4, 2023 21:00:03 IST

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। राज्य के 9 मंडलो के 37 जिलों के लिए सुबह 6 बजे से मतदान प्रकिया शुरु हुई थी। शाम 6 बजे तक वोटरों द्वारा मतदान किया गया। मामूली झड़प और मारपीट के बीच लगभग शांतिपूर्ण तरिके से मतदान प्रकिया पूरी हो चुकी है, अब यूपी पुलिस ईवीएम की जुट गई है।

विधान परिषद की दो सीटों पर 29 मई को उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की विधानपरिषद की खाली हुई सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। विधानपरिषद की 2 सीटों पर 29 मई को चुनाव होगा। इसकी घोषणा 4 मई को की गई। विधान परिषद के सदस्य बनवारी लाल का निधन हो गया था उसके बाद से ये सीट खाली हुई थी। वहीं लक्ष्मण प्रसाद ने विधान परिषद से त्यागपत्र दे दिया था। उसके बाद से विधान परिषद में 2 सीटें रिक्त है। इनके नतीजे भी 29 मई को घोषित किया जाएगा।