उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से अनोखा मामला सामने आया है. दंपति ने शादी के दौरान 11 गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है, जो किसी मिसाल से कम नहीं है.
रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को जलाकर ख़ाक कर दिया। हिंसक भीड़ पुलिस पर पथराव कर रही थी। छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा के बाद से लोग अपने घरों में ताला लगाकर गायब हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने सपा प्रतिनिधिमंडल के संभल दौरे को लेकर कहा है कि भारी पुलिस लगा दी है। हमें रोका जा रहा है।
सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने वाला है। इनका कहना है कि वो जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं।
संभल जा रहे मौलाना तौकीर रजा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौलाना को सीबीगंज थाने में रखा गया है।
गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में जो हो रहा है, उससे हम सीख क्यों नहीं रहे? उनके हाल से हमें शिक्षा लेना चाहिए। बांग्लादेश में सेना पुलिस और वहाँ के लोगों के साथ मिलकर हिन्दुओं का नरसंहार कर रही है।
अदालत ने शाही ईदगाह कमेटी को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। जब तक कमेटी हाई कोर्ट नहीं जाती है, मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।
गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता पर अभी भी गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए वह पेश नहीं हो पाया है। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए दो जजों की बेंच ने यूपी सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राणा मुखर्जी से कहा, "आप अपने डीजीपी से कहिए कि अगर याचिकाकर्ता को छुआ गया तो ऐसा आदेश दिया जाएगा कि उसे जीवन भर याद रहेगा।
गिरफ्तार महिलाओं में फरहाना, रुकैया और नजराना शामिल है। नजराना सिर्फ 22 साला की है। उसका रिश्ता तय हो गया हुआ था। अगले साल शादी थी। माता-पिता का कहना है कि उन्होंने लेन-देन तक कर लिया था तभी संभल में पथराव हुआ और सब बर्बाद हो गया।
आप लोग कब सीखेंगे? पकिस्तान और बांग्लादेश में क्या हो रहा है, वहाँ के हालात को देखिए। बांग्लादेश में आर्मी और पुलिस मुस्लिम जनसमुदाय के साथ मिलकर हिन्दुओं को मार रही है। आगे हमारे साथ भी ऐसा होगा।