20 फरवरी को उत्तर प्रदेश का 2025-26 का आम बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा।
महाकुंभ मेला खत्म होने में सिर्फ 8 दिन शेष बचे हैं लेकिन लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही। पिछले 37 दिनों में 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार शाम दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच अचानक एक ड्रोन गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शाम करीब सात बजे श्रद्धालु राम मंदिर परिसर के बाहर लाइन में खड़े थे। इस दौरान भक्तों की तादाद काफी अधिक थी, क्योंकि महाकुंभ के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
संत प्रेमानंद महाराज जी ने अपनी रात्रिकालीन पद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। आज रात में 2 बजे वो उसी रास्ते से पदयात्रा करते हुए निकले जहां 6 फरवरी से पहले निकलते थे।
ताजनगरी का ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा। राजकीय महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास तैयारियां की गई हैं। ताज महोत्सव को थ्री लेयर की सुरक्षा से लैस किया गया है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ताज महोत्सव में 8 एसीपी तैनात किए गए हैं।
हर साल देश में 1.5 लाख से भी ज्यादा लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। भारत में सरकार हर साल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए टीवी, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभियान चलाती...
17 फरवरी को 3 बजे तक 95 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। 13 जनवरी से अब तक 54 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
महाकुंभ में सोमवार को एक बार फिर से आग लग गई। सेक्टर-8 स्थित कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविर में दो-दो तंबू जल गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को हुई एक शादी की काफी चर्चा हो रही है। इस शादी में युवती ने किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि भगवान श्रीकृष्ण से शादी की है। उनका कहना है कि जो सपने मुझे रात में आते थे आज वो दिन की रोशनी में हकीकत में तब्दील हो गए हैं।
17 फरवरी को 10 बजे तक 58.13 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। अब तक 53 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।