सांसद इमरान मसूद ने वक्फ कानून को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार मुसलमानों को टारगेट करके वक्फ बोर्ड को बर्बाद कर रही है। हिंदुओं को ये दिखाया जा रहा कि मुसलमानों का इलाज कर दिया है। ये लोग एजेंडा चला रहे हैं।
दुनियाभर में सनातन का डंका बजा हुआ है। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है जबकि अभी 12 दिन शेष बचे हुए हैं।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई-बहन के पहुँचने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो गया है। उनके आने की तैयारियां की जा रही है।
माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद आज शुक्रवार को फिर से भीड़ बढ़ने लगी है। संगम क्षेत्र में भीड़ बढ़ता हुआ देखकर कई बैरियर लगाकर लोगों को रोक दिया गया है। पुलिस लाउड स्पीकर से लगातार अनाउंस कर रही है कि जब तक संगम क्षेत्र खाली न हो जाए लोग इंतजार करें।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए 3 PCS अफसर को सस्पेंड कर दिया है।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर चाकुओं ने हमला हुआ है। गुरुवार रात 5-6 लोगों ने उनपर हमला कर दिया, इसमें उनकी तीन शिष्या भी घायल हो गई है।
यूपी के मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सिनटेक्स गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि गोदाम से पांच किलोमीटर दूर से ही धुआं दिख रहा है।
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को जल समाधि दे दी गई है। सरयू घाट पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। स्नान कराने के बाद उन्हें जल समाधि दी गई।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऋषभ पंत की जान बचाने वाले शख्स ने सुसाइड करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर जहर खा लिया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इनमें एक की मौत हो गई।
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं। सरयू घाट पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद जल समाधि दी जाएगी।