Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • 2 प्रेमियों के साथ होटल में पकड़ी गई डॉक्टर पत्नी, गुस्साएं पति ने की तीनों की जमकर कुटाई

2 प्रेमियों के साथ होटल में पकड़ी गई डॉक्टर पत्नी, गुस्साएं पति ने की तीनों की जमकर कुटाई

लखनऊ। यूपी के कासगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। दरअसल एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को उसके 2 बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रंगे हाथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया। पत्नी को ऐसे दो प्रेमियों के साथ देखकर पति आक्रोशित हो गया और उसने तीनों की जमकर कुटाई कर दी। वीडियो […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 11, 2024 08:42:02 IST

लखनऊ। यूपी के कासगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। दरअसल एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को उसके 2 बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रंगे हाथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया। पत्नी को ऐसे दो प्रेमियों के साथ देखकर पति आक्रोशित हो गया और उसने तीनों की जमकर कुटाई कर दी।

वीडियो हुआ वायरल

इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके दोनों प्रेमियों को हिरासत में ले लिया। दोनों प्रेमियों को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले 2 साल से विवाद चल रहा था। दोनों अलग रहते हैं। डॉक्टर पति कासगंज जिले में सरकारी हॉस्पिटल में तैनात है जबकि उसकी पत्नी भी डॉक्टर है।

पूरे परिवार ने मिलकर की पिटाई

बताया जा रहा है कि पति अपनी डॉक्टर पत्नी पर काफी समय से नजर रखे हुए था। बुधवार को उसने अपनी पत्नी को दो युवकों के साथ होटल में रंगे हाथ दबोच लिया। तीनों होटल के बाथरूम में बंद थे। डॉक्टर अपने पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा हुआ था। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर तीनों की पिटाई कर दी। पति ने कहा कि उसकी 2013 में शादी हुई थी। उसकी पत्नी का दोनों युवकों से नाजायज संबंध था। 1 साल पहले महिला ससुराल छोड़कर अकेले रहने लगी थी।

अमेरिका की सड़कों पर दिखा भारत का ऑटोरिक्शा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पुलिसकर्मी और सांड के बीच हुई लड़ाई! वीडियो हुआ वायरल