Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • बाढ़ पीड़ित बांग्लादेशी हिंदुओं को नहीं मिल रहा भोजन, धर्म देखकर मुंह फेर रहे कट्टरपंथी

बाढ़ पीड़ित बांग्लादेशी हिंदुओं को नहीं मिल रहा भोजन, धर्म देखकर मुंह फेर रहे कट्टरपंथी

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पिछले 30 साल का यह सबसे भयंकर बाढ़ है। कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। बाढ़ में हजारों की संख्या में घर डूब चुके हैं, इस वजह से लोगों को अलग-अलग जगहों पर […]

Bangladeshi Hindus
inkhbar News
  • Last Updated: August 26, 2024 14:58:14 IST

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पिछले 30 साल का यह सबसे भयंकर बाढ़ है। कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। बाढ़ में हजारों की संख्या में घर डूब चुके हैं, इस वजह से लोगों को अलग-अलग जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है। बाढ़ की वजह से हिंदू इस बार जन्माष्टमी भी नहीं मना रहे हैं। इस्कॉन की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही।

भेदभाव करने में जुटे लोग

इसी बीच बांग्लादेश का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बांग्लादेशी हिंदू युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग इलाके में राहत सामग्री लेकर आये और जब उन्होंने देखा कि यह हिंदुओं का क्षेत्र है तो बिना वितरित किये ही वापस लेकर चले गए। वीडियो देखकर यूजर्स ने हिन्दुओं के प्रति ही नाराजगी जताई। दरअसल इस्कॉन राहत अभियान चला रहा है। बड़ी संख्या में हिंदुओं ने डोनेशन दिया है लेकिन अब इनके साथ ही भेदभाव किया जा रहा।

बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे

बांग्लादेश में तख्तपलट के बाद हिन्दुओं के साथ कत्लेआम हुए। अब पड़ोसी मुल्क भारत विरोधी प्रॉपगेंडा फैला रहे हैं। पिछले कई घंटों से कट्टरपंथी सोशल मीडिया पर #IndiaOut और #ShameOnIndia जैसे ट्रेंड चलाने में लगे हुए हैं। वहां पर भारतीय सामानों के बहिष्कार की बातें कही जा रही है। दरअसल बांग्लादेश में यह खबर फैलाई जा रही है कि वहां आये बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार है। मीडिया में भी ये खबर चल रही है कि देश के कुछ हिस्सों में भारत की वजह से बाढ़ आई है। हालांकि भारत सरकार ने इस आरोप को ख़ारिज कर दिया है।

 

आजादी के बाद भारत में 43.15% बढ़ी मुस्लिम आबादी, हिंदू घटकर हो गए इतने