Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • इस्लाम की वजह से गांधी महान! राहुल के दावे पर भड़के लोग, धर्म बदलने की दे दी नसीहत

इस्लाम की वजह से गांधी महान! राहुल के दावे पर भड़के लोग, धर्म बदलने की दे दी नसीहत

राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। वीडियो में राहुल गांधी महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों के बारे में बात कर रहे हैं।

_Mahatma Gandhi- Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2025 15:10:58 IST

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में फिसड्डी रही कांग्रेस की नजर अब दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है। दिल्ली में अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस जी-तोड़ मेहनत कर रही है। राहुल गांधी खुद मैदान में उतर चुके हैं और रैली कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भड़क गए हैं।

इस्लाम से इतना प्यार?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों के बारे में बात कर रहे हैं। राहुल महात्मा गांधी के अहिंसा के विचार के बारे में बता रहे हैं कि आखिर उन्होंने यह आईडिया लिया कहाँ से है। वो कहते हैं कि महात्मा गांधी अहिंसा के सबसे बड़े प्रतिपादक थे लेकिन उन्होंने यह आईडिया लिया कहाँ से है?

पाकिस्तानी पत्रकार ने कसे तंज

राहुल आगे कहते हैं कि उन्होंने यह विचार हमारे महान धर्मों, हमारे महान शिक्षकों, प्राचीन भारत दर्शन, इस्लाम से लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि राहुल से कुछ भी उम्मीदें नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि महात्मा गांधी के समय में सिर तन से जुदा नहीं होता रहा होगा।

 

 

दिल्लीवालों को बिकाऊ समझा है क्या? आतिशी के पर्चा भरते ही BJP-कांग्रेस को लताड़ लगाने पहुंच गए केजरीवाल

दही-चूड़ा खाने LJP दफ्तर पहुंचे नीतीश, नहीं मिले चिराग; लालू ने खास नेताओं को दिया न्यौता

`नग्न नागाओं को देखकर माथा पीटने लगा यह मुस्लिम एक्टर, बताया जाहिल तो भड़के हिंदुओं ने याद दिला दिया खतना