Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • एक तरफ दुल्हन तो दूसरी तरफ गोल्ड, शादी में सोने से तौला! VIDEO

एक तरफ दुल्हन तो दूसरी तरफ गोल्ड, शादी में सोने से तौला! VIDEO

इस्लामाबाद: Viral Video:शादी एक ऐसी रस्म है जिसमें लोग ख़ूब रुचि दिखाते हैं। यही नहीं, आए दिन शादी-ब्याह में से जुड़े कुछ-न-कुछ मामले वायरल होते रहते हैं। ऐसे में लोगों का दिलस्चस्पी होना भी लाजमी है। बहरहाल, इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न….? […]

एक तरफ दुल्हन तो दूसरी तरफ गोल्ड, शादी में सोने से तौला! VIDEO
inkhbar News
  • Last Updated: February 28, 2023 17:47:39 IST

इस्लामाबाद: Viral Video:शादी एक ऐसी रस्म है जिसमें लोग ख़ूब रुचि दिखाते हैं। यही नहीं, आए दिन शादी-ब्याह में से जुड़े कुछ-न-कुछ मामले वायरल होते रहते हैं। ऐसे में लोगों का दिलस्चस्पी होना भी लाजमी है। बहरहाल, इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न….? आज का ज़माना सोशल मीडिया का है। लिहाज़ा सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ-न-कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं।

पाकिस्तान की शादी वायरल

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तानी लड़की की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल दुबई में हुई इस शाही शादी (Lavish Pakistan Wedding In Dubai) में खुलेआम सोने का इस्तेमाल हुआ, इंटरनेट पब्लिक भी हैरान रह गई। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि शादी में दुल्हन के परिजनों ने उसे उसके वजन के बराबर सोने से तोला। शादी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/Co4ygu7okW4/?utm_source=ig_web_copy_link

जोधा अकबर से लिया ये सीन

हालाँकि शादी के बाद खुलासा हुआ कि दुल्हन को जिन सोने की ईंटों से तौला गया था, वे सभी नकली थीं। यह शादी की थीम का सिर्फ एक हिस्सा था। हमने आपको बताया था कि पाकिस्तानियों ने बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ से प्रेरित होकर शादी में दुल्हन को सोने में तोलने की थीम रखी थी। पूरे सेटअप को गोल्ड थीम में सजाया गया था। अब इस शादी के वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग इस विषय पर बवाल मचा रहे हैं तो ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि ऐसी शादियों पर पैसे को पानी की तरह बहाना पैसे की बर्बादी है।

 

तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो

आपको वीडियो को इंस्टाग्राम पर dulhadotnet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। दुबई में हुई इस शानदार पाकिस्तानी शादी को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि इन देशों में शादियों में बड़े खर्च का चलन गलत है। लोगों ने पैसे की बर्बादी बताकर इसकी काफी आलोचना की। हालाँकि, एक वर्ग ऐसा भी है जो शादी की थीम और सेटिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। कुछ नेटिज़न्स इसके के कायल हो गए हैं। लोग कहते हैं कि वेडिंग प्लानर्स ने कड़ी मेहनत की और बहुत अच्छा काम किया।

 

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना