Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • हफ़्ते के तीन दिन पहली बीवी के नाम….बाकी दिन रहेगा दूसरी के साथ, जानिए स्टोरी

हफ़्ते के तीन दिन पहली बीवी के नाम….बाकी दिन रहेगा दूसरी के साथ, जानिए स्टोरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने निकल कर आया है। जहाँ पर एक शख्स ने दो बीवियों के साथ शादी रचा ली और शख्स का इस क़दर 2 शादियाँ रचाना उसे काफ़ी भारी पड़ गया। दो बीवियों के साथ शादी करने के बाद दोनों के परिवार में कहा-सुनी शुरू […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2023 18:08:10 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने निकल कर आया है। जहाँ पर एक शख्स ने दो बीवियों के साथ शादी रचा ली और शख्स का इस क़दर 2 शादियाँ रचाना उसे काफ़ी भारी पड़ गया। दो बीवियों के साथ शादी करने के बाद दोनों के परिवार में कहा-सुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों बीवियों में से एक बीवी ऐसा खफ़ा हुई कि वो मामला लेकर पुलिस के आगे पहुँच गई। फिर इस मामले में जिस तरह सुलह हुई उसे जानकर आपको भी ताज़्ज़ुब होगा। आइए आपको पूरा मामला तफ़सील से बताते हैं :

 

निकाह के बाद बीवी को अपनाने से इनकार

ख़बर के मुताबिक़, पूरा मामला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके का है। यहाँ पर रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि उसका साल 2017 में सलीम के साथ निकाह हुआ था। सलीम गौतमबुद्ध नगर में रहता है। लेकिन इतने साल बाद भी महिला का पति उसे ससुराल लेकर नहीं गया। महिला के पति ने उसे शहर में एक किराए का एक घर दे दिया।

 

ससुराल जाकर खुला राज़

खबरों की मानें तो, जब महिला ने पति के आगे ससुराल जाने की ज़िद की तो पति टालमटोल करता रहा। इसके बाद महिला का पति अचानक गायब हो गया। जब कुछ दिनों तक महिला का अपने पति से राब्ता नहीं हुआ तो महिला अपने पति की तलाश में ससुराल पहुँच गई। बस फिर क्या था…बीवी के ससुराल पहुँचते ही पति की करतूत का राजफ़ास हो गया।

 

पहली बीवी से तीन बच्चे

महिला ने जब वहाँ जाकर पूरा नज़ारा देखा तो उसकी आँखे फटी की फटी रह गई। जहाँ उसे पता चला कि सलीम तो पहले से ही शादीशुदा है। यही नहीं, अपनी पहली बीवी से बीवी को तीन बच्चे भी हैं। बस फिर क्या था, महिला कुछ इस क़दर खफ़ा हो गई कि उसने इस मामले की SSP दफ़्तर में शिकायत कर दी। इस मामले को नारी उत्थान केंद्र (Women’s Upliftment Center) भेजा गया जहाँ पर सलीम और उसकी दोनों बीवियों की काउन्सलिंग की गई और तीनों को समझाया-बुझाया गया।

 

हफ़्ते के तीन-तीन दिन हर बीवी के नाम

हालाँकि समझौते के बाद तय किया गया कि हफ़्ते के पहले तीन दिन सोमवार से बुधवार तक शख्स अपनी पहली बीवी के साथ रहेगा और फिर बाकी के तीन दिन गुरुवार से शनिवार तक दूसरी बीवी के साथ बिताएगा। इसी दरमियान बचा हुआ एक दिन सलीम को उसके हक़ में दिया गया है। यानी कि एक दिन वह अपनी मर्ज़ी मुताबिक़ चाहे तो किसी के भी साथ रह सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें

 

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल, एक ही बार में हो जाएंगे मुलायम व बेहद ख़ूबसूरत

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

 

 

Tags