Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • Video: स्टेज पर अचानक दुल्हन बनी ‘मंजुलिका’, डरावना रूप देख दंग रह गए रिश्तेदार

Video: स्टेज पर अचानक दुल्हन बनी ‘मंजुलिका’, डरावना रूप देख दंग रह गए रिश्तेदार

नई दिल्ली। अपनी शादी को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। जिसके लिए कई महीनों से तैयारियां भी शुरू हो जाती है। अक्सर शादी की वीडियो इंटरनेट पर आती है तो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाती है। कई ऐसी वीडियो आ जाती है जिसे देखकर हम लोग दंग रह जाते हैं। […]

Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: May 22, 2024 11:24:40 IST

नई दिल्ली। अपनी शादी को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। जिसके लिए कई महीनों से तैयारियां भी शुरू हो जाती है। अक्सर शादी की वीडियो इंटरनेट पर आती है तो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाती है। कई ऐसी वीडियो आ जाती है जिसे देखकर हम लोग दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन का रूप देखकर आप डर जाएंगे।

दुल्हन का ‘मंजुलिका’ वाला रूप

शादी के दौरान जयमाल की रस्म के लिए घराती तथा बराती दोनों पक्ष के लोग उत्साहित रहते हैं क्योंकि दोनों परिवार के लोग एकसाथ नजर आते हैं। लेकिन एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर अचानक दुल्हन का ‘मंजुलिका’ वाला रूप सामने आ जाता है। दुल्हन का ऐसा रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया।

क्या है वीडियो में?

17 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर सभी रिश्तेदार मौजूद होते हैं और दूल्हा वरमाला लिए दुल्हन को देख रहा है, वहीं दुल्हन सोफे पर मजे से बैठी हुई होती है। इसके बाद अचानक से दुल्हन अपनी आंखे नचाना शुरू कर देती है और दूल्हे की ओर देखकर जोर-जोर से हंसने लगती है। दुल्हन का ऐसा रूप देख दूल्हा बुरी तरह से डर जाता है।

यह भी पढ़ें-

PM Modi On ITV: पीएम मोदी बोले- 2014 से 2024 के बीच पूरी तरह विफल रहा विपक्ष

पुरानी बातें भूलकर निमंत्रण देने गए, लेकिन… राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी