Inkhabar
  • होम
  • Viral
  • VIDEO: सबसे कम उम्र की सांसद ने किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: सबसे कम उम्र की सांसद ने किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। Viral Video: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार के जनादेश में किसी भी सिंगल पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। हालांकि भाजपा नित गठबंधन NDA को 292 सीट मिली हैं। जो कि सरकार बनाने के लिए बहुमत से अधिक है। ऐसे में विपक्षी गठबंधन इंडिया भी जोड़ तोड़ कर के […]

Rajasthan MP Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2024 13:26:26 IST

नई दिल्ली। Viral Video: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार के जनादेश में किसी भी सिंगल पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। हालांकि भाजपा नित गठबंधन NDA को 292 सीट मिली हैं। जो कि सरकार बनाने के लिए बहुमत से अधिक है। ऐसे में विपक्षी गठबंधन इंडिया भी जोड़ तोड़ कर के सरकार बनाने की जुगत में लगा हुआ है। वहीं राजस्थान की एक महिला सांसद के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सबसे कम उम्र की सांसद

राजस्थान की भरतपुर सीट से महिला सांसद सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संजना जाटव नाम की ये महिला कांग्रेस के टिकट पर सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। सोशल मीडिया पर संजना जाटव का डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजना चुनाव में जीत मिलने के बाद अपने समर्थकों के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक्टिव यूजर्स का खूब प्यार मिल रहा है और यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि संजना जाटव की उम्र केवल 25 साल है।

यह भी पढ़ें-

Election Memes: लोकसभा चुनाव पर मीम्स..देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे