Inkhabar
  • होम
  • weather
  • कड़ाके की ठंड में दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, UP-Bihar सहित पहाड़ों में अगले तीन दिन तक कोल्ड-डे की चेतावनी

कड़ाके की ठंड में दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, UP-Bihar सहित पहाड़ों में अगले तीन दिन तक कोल्ड-डे की चेतावनी

देश में ठंड़ अपना कहर बरपा रही है। कड़ाके की ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। पहाड़ी इलाकों समेत मैदानी इलाकों में भी ठंड का सितम जारी है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों यानी 11 और 12 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

cold-day warning
inkhbar News
  • Last Updated: January 9, 2025 08:59:15 IST

नई दिल्ली: देश में ठंड़ अपना कहर बरपा रही है। कड़ाके की ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। पहाड़ी इलाकों समेत मैदानी इलाकों में भी ठंड का सितम जारी है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों यानी 11 और 12 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। वहीं कश्मीर घाटी में बर्फबारी की वजह से ठंड पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है, जिसके कारण रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया।

बारिश होने का अनुमान

पश्चिम विभोग की वजह से मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ज्यादातर राज्यों में बारिश हो सकती है। जिसके कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 9 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में आने वाले 11 और 12 जनवरी के दिनों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 8 जनवरी को राजधानी दिल्ली एनसीआर में एक हफ्ते से ज्यादा वक्त के बाद धूप निकली थी। जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई थी। परंतु रात में चलने वाली शीतलहर और घने कोहरे के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दिल्ली में 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

धूप निकलने के आसार नहीं

इस वक्त पूरा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। उत्तर प्रदेश में दिन और रात के समय भीषण ठंड पड़ रही है। 9 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने राज्य में घने कोहरे और शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य में 2 दिन के लिए मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जनवरी को बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंडी पछुआ हवा चलने से बिहार में कंपकंपी काफी बढ़ गई है। इसके अलावा इस समय लोग घने कोहरे से काफी परेशान हो रहे हैं। राज्य में अगले 2 दिनों तक मौसम विभाग के मुताबिक धूप निकलने के कोई आसार है।

राजस्थान में भी जारी ठंड का सितम

बता दें कि इन दिनों राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ रहा है। जिसके कारण राजस्थान में आने वाले दिनों में एक दो दिनों में कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से राजस्थान में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार के दिन हिमाचल प्रदेश के शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 12 जिलों में से पांच जिलों जिनमें मंडी, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा आदि शामिल हैं, यहां पर अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर, पारा गिरने और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए घने कोहरे होने की चेतावनी दी है।

तेज धूप निकलेगी

इन दिनों कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। इसके साथ ही श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर का इस समय का तापमान पिछली रात के 0.9 डिग्री सेल्सियस से कम है। मौसम विभाग के अनुसार यहां सुबह तेज धूप निकली रहेगी और इसके साथ ही उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। गुलमर्ग घाटी का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पिछली रात गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

Also Read…

आज इन राशियों को मिलने वाली है खुशखबरी, जीवन में सूर्य की कृपा से होंगे बड़े बदलाव, कष्टों से मिलेगी मुक्ति