अप्रैल के महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी सताने लगी है। कुछ इलाकों में हालात ऐसे हैं कि तापमान 45 डिग्री के पार पहुँच चुका है। गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
18 से अधिक इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल को विदर्भ के चंद्रपुर में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.4 डिग्री और विदर्भ के ब्रह्मपुरी में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
लेकिन फिर भी आज 22 अप्रैल को बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश हो सकती है।
Also Read: