Inkhabar
  • होम
  • weather
  • Weather Update: दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश, यूपी-बिहार में ठंडा हुआ मौसम

Weather Update: दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश, यूपी-बिहार में ठंडा हुआ मौसम

दिल्ली समेत सभी देशभर में प्री मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। कई राज्यों में कल से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है।

weather image
inkhbar News
  • Last Updated: May 3, 2025 10:15:37 IST

Weather Forecast:राजधानी दिल्ली समेत सभी देशभर में प्री मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। कई राज्यों में कल से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी शनिवार को दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई गयी है। मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा रहेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, जैसे अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, और गोरखपुर में गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की संभावना बताई गयी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) की चेतावनी दी है।

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

बिहार में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम के साथ भारी बारिश की संभावना बताई गयी है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-23 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। हवाएं 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी और कुछ क्षेत्रों में भी 40% बारिश की संभावना बताई गयी है।

Also Read: 13 साल के स्टूडेंट को लेकर भागी 23 वर्षीय टीचर, बोली मेरे पेट में इसका 5 महीने का बच्चा, छात्र बोला संबंध बनाते बनाते हो गई गर्भवती