A view of the sea

हिंदू धर्म में विवाह को लेकर अलग-अलग रिवाज होते हैं और उसमें कई तरह की रस्में भी निभाई जाती हैं। 

इन्हीं रस्मों में से एक है दुल्हन के हाथों में हल्दी बांधना।

लेकिन क्या आपको पता है कि इस रस्म के पीछे क्या खास बात छिपी है और इसका क्या महत्व है। 

हिंदू धर्म में हल्दी पवित्र मानी जाती है और पूजा-पाठ से लेकर विवाह की कई रस्मों में इसका प्रयोग किया जाता है।

शादी पहले लड़की की कलाई पर हल्दी की गांठ बांधना काफी शुभ और पवित्र माना जाता है।

दुल्हन के नए घर में प्रवेश करते समय भी हल्दी के छापे लगाने की रस्म की जाती है।

शादी के कुछ दिन पहले वधू को नकारात्मक शक्ति और बुरी नजर से बचाने के लिए भी हल्दी की गांठ बांधी जाती है।

हल्दी सुख समृद्धि का प्रतीक होती है, इसलिए ससुराल जाने के बाद दुल्हन का पति ही उसकी कलाई से इस गांठ को खोलता है।

Read More