Jun 21, 2025
Akriti Pandey
बांग्लादेश के हाथ में आ गया कटोरा, IMF के बाद भर भरकर पैसा देंगे दुनिया के 2 बड़े बैंक
बांग्लादेश को दुनिया के दो बड़े बैंकों से फिर से कर्ज मिलने जा रहा है।
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और विश्व बैंक ने बांग्लादेश के लिए 1.5 बिलियन डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है।
इससे बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और ऊर्जा क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।
एडीबी ने बांग्लादेश के लिए 90 करोड़ डॉलर और विश्व बैंक ने 64 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है।
बांग्लादेश को यह आर्थिक मदद ऐसे समय मिलने जा रही है, जब देश को विदेशी व्यापार और अपनी विकास परियोजनाओं के लिए विदेशी मुद्रा की सख्त जरूरत है।
एडीबी बैंक ने जानकारी दी है कि 90 करोड़ डॉलर में से 50 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल देश की बैंकिंग प्रणाली में सुधार और मजबूती लाने के लिए किया जाएगा।
बाकी 40 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?