A view of the sea

नारियल vs जैतून कौन सा तेल है  रूखे बालों के लिए सबसे सही?

धूल, प्रदूषण और कई अन्य कारणों से बाल रूखे होने लगते हैं। इन्हें चमकदार और मुलायम बनाने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं।

बालों पर तेल लगाने से उन्हें पोषण, मजबूती और मुलायम बनाने में मदद मिलती है। लोग कई तरह के तेल का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें नारियल तेल और जैतून का तेल सबसे आम है।

नारियल का तेल बालों को नमी देने और टूटने को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह बालों को धूप और धुएं जैसे पर्यावरणीय नुकसान से भी बचाता है।

नारियल तेल में मौजूद एंटी-फंगल गुण बालों को स्वस्थ बनाने और रूसी की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह बालों में जल्दी अवशोषित हो जाता है।

और जैतून के तेल में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल एजेंट होते हैं, जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

बालों पर जैतून का तेल लगाने से पहले आप इसमें एक चम्मच कैरियर ऑयल और तीन से चार बूंद जैतून का तेल मिला सकते हैं। नारियल तेल को जैतून के तेल में मिलाकर भी लगाया जाता है।

देखा जाए तो दोनों ही तेल बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। नारियल का तेल बालों के टूटने, रूसी और स्कैल्प की खुजली को रोकने के लिए अच्छा होता है।

जैतून का तेल रूखे और उलझे बालों के लिए अच्छा है। लेकिन गर्मियों में इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए।

Read More