Jan 19, 2025
Shweta Rajput
आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि यही एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग हर घर में रोज इस्तेमाल किया जाता है।
परंतु क्या आपको पता है कि ज्यादा आलू का सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
आलू कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी से भरपूर होता है, जो आपका तेजी से वजन बढ़ा सकता है।
ज्यादा आलू का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीज इसका अधिक सेवन न करें।
आलू में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट के कारण इसका ज्यादा सेवन गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आलू में स्टार्च की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, इसलिए ये गैस, सूजन और कब्ज जैसी पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है।
आलू का ज्यादा सेवन डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है।
कुछ लोगों को आलू के ज्यादा सेवन से त्वचा पर रैशेज, खुजली और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या भी हो सकती हैं।
आलू में मौजूद सोलानिन नामक रसायन आंखों की समस्याएं पैदा कर सकता है।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?