A view of the sea

खीरे के साथ भूलकर भी नही खानी चाहिए ये 4 चीजें

गर्मी में खीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है।

आपको बता दें कि खीरे में विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

गर्मियों में खीरे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन खीरे को कुछ चीजों के साथ खाने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

खीरे का सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए। इससे सेहत को काफी नुकसान हो सकता है, इससे अपच हो सकती है।

खीरा और तरबूज का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है। इन्हें साथ में खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। इससे गैस और पेट में ऐंठन हो सकती है।

खीरा खाने के बाद किसी भी फल का जूस जैसे संतरा या अनार, अंगूर का जूस नहीं पीना चाहिए।

Read More