Jun 15, 2025
Akriti Pandey
फ्रिज में रखा हुआ कटा फल खाने से क्या होता है?
आपने डॉक्टर से सुना होगा कि हमें ताजे फल खाने चाहिए। माना जाता है कि ताजे फल खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
कुछ लोग फलों को काटकर आधा रख लेते हैं और आधा खा लेते हैं। कटे हुए फलों को फ्रिज में स्टोर किया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटे हुए फलों को फ्रिज में रखने से क्या होता है? आइए जानते हैं कि वे खाने योग्य हैं या नहीं।
फ्रिज में एक तरह की गैस होती है, जो कटे हुए फलों में प्रवेश करती है। ऐसे में उनमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
अगर आपने लंबे समय तक फ्रिज में फल काटकर रखे हैं, तो उन्हें खाने से पेट खराब या दर्द हो सकता है।
लंबे समय तक फ्रिज में रखे कटे हुए फल खाने से पेट में कीड़े भी हो सकते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
आपको बता दें कि, अगर आप कटे हुए फलों को फ्रिज में रखते हैं, तो उन्हें 3-4 घंटे के अंदर खा लें। इससे ज्यादा समय तक रखने पर वे खराब हो जाते हैं
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?