Jun 15, 2025
Akriti Pandey
गर्मियों में प्याज खाने से क्या होता है?
प्याज में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ना जाने कितने जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
ज्यादातर लोग आपको गर्मियों में प्याज खाने की सलाह देते हैं। तो आइए आपको बताते हैं गर्मियों में प्याज खाने के क्या फायदें हो सकते हैं।
प्याज की तासीर बहुत ठंडी मानी जाती है, इस वजह से ये पेट को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
गर्मियों में तेज लू से भी प्याज बचाता है। लू के कारण बुखार होता है, लेकिन प्याज खाने से शरीर ठंडा रहता है।
गर्मियों में शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आपको प्याज जरूर खाना चाहिए।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्याज खाएं। प्याज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित रखता है।
डायबिटीज के मरीज भी प्याज खा सकते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?