A view of the sea

इस भिखमंगे देश के PM कर चुके है कई बार निकाह, जाने इनके कितने बच्चे है?

पाक PM अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस वक्त उनकी शादियों को लेकर बातें हो रही हैं। आधिकारिक तौर पर उनकी 4 शादियां हुई हैं।

लेकिन इसके अलावा भी कई और महिलाओं के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। वहीं पाक मीडिया ये दावे कर रही है कि उनकी 5 पत्नियां हैं।

शहबाज शरीफ की पहली शादी 1973 में उनकी चचेरी बहन नुसरत बट से हुई थी। उस समय उनकी उम्र 22 साल थी।

नुसरत-शहबाज की शादी सिर्फ 20 साल चली और साल 1993 में दोनों का तलाक हो गया। 

जिस साल शहबाज ने नुसरत बट को तलाक दिया, उसी साल उन्होंने पाकिस्तानी मॉडल आलिया हनी से गुपचुप शादी कर ली। 

उस समय शहबाज 43 साल के थे और आलिया हनी एक युवा मॉडल थीं। 1999 में वे अलग हो गए। बाद में आलिया की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।

जिस साल शहबाज शरीफ ने आलिया हनी से शादी की थी, उसी साल उन्होंने नरगिस खोसा से भी तीसरी शादी की थी। 

नरगिस खोसा पाकिस्तान की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के निदेशक जनरल तारिक खोसा की बहन हैं। 

शहबाज शरीफ के परिवार ने नरगिस की शादी को स्वीकार नहीं किया और इसलिए दोनों अलग हो गए।

शहबाज ने 2003 में पाकिस्तान की मशहूर लेखिका और ‘माई फ्यूडल लॉर्ड’ किताब की लेखिका तहमीना दुर्रानी से शादी की थी। 

तहमीना दुर्रानी अभी भी शहबाज शरीफ की पत्नी हैं। तहमीना दुर्रानी स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर उल्लाह दुर्रानी की बेटी हैं। 

Read More