Jun 24, 2025
Akriti Pandey
बासी मुंह कितना पानी पीना होता है सही? जानें
आपने भी सुना होगा कि घर के बड़े-बुजुर्ग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने की सलाह देते हैं।
माना जाता है कि ऐसा करने से पेट ठीक से साफ होता है, साथ ही कई समस्याओं से राहत मिलती है।
रात भर सोने के बाद से हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए सुबह पानी पीने की सलाह दी जाती है।
खाली पेट पानी का सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे एनर्जी मिलती है और दिन की अच्छी शुरुआत होती है।
लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह कितना पानी पीना चाहिए।तो आइए जानते हैं।
आपको सुबह 1-2 गिलास पानी (200-400 मिली) का सेवन करना चाहिए।
यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और हमारे पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?