Jun 14, 2025
Akriti Pandey
क्या इजरायल-ईरान जंग बनेगा तीसरा विश्व युद्ध का कारण?
इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है।
13 जून 2025 को इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्र और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमला किया जिसमें कई वैज्ञानिक और अधिकारी मारे गए।
इस हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम 1-2 साल पीछे जा सकता है।
ईरान ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया। ईरान ने इजराइल पर 100 शाहेद-136 ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल दागे।
अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया, जबकि रूस और चीन ने ईरान के पक्ष में बयान दिए।
संयुक्त राष्ट्र में एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।इस बीच, भारत ने बीच का रास्ता अपनाया है।
दरअसल, भारत ने शांति की अपील की है और अपने नागरिकों को मिडिल ईस्ट से लौटने की सलाह दी है।
रूस ने 13 जून 2025 को इजराइली हमले की निंदा की और कहा कि यह “अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन” है।
ईरान-इजरायल सैन्य झड़प के बाद सऊदी अरब की प्रतिक्रिया सामने आई है। सऊदी अरब ने ईरान को अपना भाई बताते हुए इजरायली हमले की निंदा की है।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?