A view of the sea

जानिए डांस करने के ये 10 ज़बरदस्त फायदे

दुनियाभर में 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता हैऔर यह दिवस डांस करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

डांस करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फायदे मिलते हैं और डांस कैलोरी बर्न करके वेट लॉस और तनाव दूर करने में मदद करता है।

डांस एक बहुत अच्छा कॉर्डियो वर्कआउट है। रोजाना थोड़ी देर डांस करने से दिल की सेहत में सुधार होता है।

डांस करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

डांस करने से बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

डांस करने से शरीर के साथ ब्रेन भी एक्टिव और हेल्दी बना रहता है।

डांस एरोबिक एक्सरसाइज है जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके पूरे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो को अच्छा करती है। 

डांस तनाव दूर करने में मदद करता है और  डिप्रेशन से निपटने में डांस थेरेपी बेहद असरदार है। 

डांस करने से शरीर में काफी थकावट पैदा होती है जिससे व्यक्ति को  अच्‍छी नींद आती है। 

डांस करने से व्यक्ति के शरीर में एनर्जी आती है, जिससे थकान की समस्या दूर होती है। 

डांस करने से शरीर में ऑक्सिटोसिन का स्तर बढ़ता है। जिससे हमें अच्छा महसूस होता है।

Read More