इन 5 जगहों पर भूलकर भी नही बनाएं अपने सपनों का घर, पूरी तरह हो जाएंगे तबाह?
आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में पांच ऐसी जगहों का जिक्र किया है, जहां व्यक्ति को अपने सपनों का घर नहीं बनाना चाहिए।
चाणक्य ने व्यक्ति के रहने के लिए पांच जगहें वर्जित मानी हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये कौन सी जगहें हैं।
जहां आजीविका का कोई साधन न हो, जहां आजीविका या व्यवसाय का कोई साधन न हो, वहां व्यक्ति को नहीं रहना चाहिए, क्योंकि इसके बिना व्यक्ति का जीवन नहीं चल सकता।
आपको कभी भी ऐसी जगह घर नहीं बनाना चाहिए जहां आपको डर या आतंक का माहौल मिले।
आपको ऐसी जगह नहीं रहना चाहिए जहां लोगों को समाज या कानून का डर न हो। ऐसी जगह रहने से परिवार को नुकसान होता है।
आपको ऐसी जगह रहने से भी बचना चाहिए जहां कोई परोपकारी व्यक्ति न हो और जहां त्याग की भावना न हो।
आपको ऐसी जगह घर नहीं बनाना चाहिए जहां लोक लाज का ध्यान न रखा जाता हो। क्योंकि ऐसी जगह रहने से सम्मान नहीं मिलता।