Jun 16, 2025
Yogita Tyagi
116 साल बाद भारत में दिखा 'कुदरत का करिश्मा', देख वैज्ञानिक भी हैरान
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं।
दुधवा नेशनल पार्क ऐसा है जहां जंगलों में विलुप्त हो चुके वन्यजीव और फूलों को आप देख सकते हैं।
116 साल के लंबे समय के बाद सठियाना रेंज और साउथ सोनारीपुर में दुर्लभ आर्किड फूल देखने को मिले।
यह फूल आर्किड की दुर्लभ प्रजाति है, जिसे दुधवा क्षेत्र में आखिरी बार 1909 में देखा गया था।
इसके अचानक दिखने से न सिर्फ वैज्ञानिकों की दिलचस्पी जगी है, बल्कि इसे दुधवा की जैव विविधता के लिए भी शुभ संकेत माना जा रहा है।
आर्किड के फूल अपनी आकर्षक संरचना और रंगों के लिए मशहूर हैं। यह फूल कई रंगों और आकारों में पाया जाता है।
दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में आर्किड के फूल हैं। जंगली जानवरों और पक्षियों के अलावा यहाँ वनस्पतियों की भी बड़ी रेंज है।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?