A view of the sea

रात में केला खाने से क्या होता है?

केला एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

रात में केला खाने से आपको नुकसान होगा या फायदा, आइए आपको बताते हैं-

रात में केला खाने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। यह एक भारी फल है, जो जल्दी पचता नहीं है। ऐसे में गैस, डायरिया, उल्टी हो सकती है।

रात में केला खाने से वजन भी बढ़ता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स काफी मात्रा में होता है, जो वजन बढ़ाता है। ऐसे में इसे रात में न खाएं।

केले में नेचुरल शुगर काफी मात्रा में होती है। ऐसे में शुगर के मरीजों को इसे रात में खाने से बचना चाहिए।

केला ठंडी प्रकृति का होता है। अगर आप इसे रात में खाते या खिलाते हैं, तो सर्दी या खांसी जैसी समस्या हो सकती है।

अगर किसी तरह की एलर्जी है, तो रात में केला खाने से बचें। इससे आपकी एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

Read More