Apr 29, 2024
Tuba Khan
टाइटैनिक के सबसे अमीर यात्री की सोने की घड़ी हुई नीलाम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
टाइटैनिक जहाज के सबसे अमीर यात्री की मिली एक सोने की घड़ी से जुड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, घड़ी को नीलाम किया गया है, जिसकी कीमत जानकार आपको भरोसा नहीं होगा।
इंग्लैड में घड़ी को 11.7 लाख पाउंड यानी 14.6 लाख डॉलर में नीलाम किया गया।
नीलामीकर्ता हेनरी एल्ड्रिज एंड सन ने कहा कि 1912 के जहाज आपदा से जुड़ी किसी वस्तु के लिए यह एक रिकॉर्ड राशि थी।
अंदाजा लगाया जा रहा था कि घड़ी करीब एक लाख से 150,000 पाउंड के बीच बिक जाएगी।
हालांकि, इन अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका के एक शख्स ने बोली जीती है।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?