A view of the sea

गलती से भी सूरज ढलने के बाद घर मे ना लाएं ये 5 चीज, छिन जाएगी सारी खुशियां

घर में रखी चीजों का सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से होता है और वास्तु शास्त्र हमारे जीवन को प्रभावित करता है। जिसके कारण कई बार हमारी किस्मत भी बदल जाती है।

घर में रखी कई शुभ चीजें ऐसी होती हैं जो जीवन में तरक्की और खुशहाली लाती हैं। वहीं कई चीजें अशुभ होती हैं जो हमें बर्बादी के कगार पर धकेल देती हैं।

वास्तु शास्त्र में यह भी कहा गया है कि सूर्यास्त के बाद घर में कुछ ऐसी चीजें नहीं लानी चाहिए जो घर में दरिद्रता और दुख का संकेत होती हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार सूर्यास्त के बाद घर में कैक्टस या कोई कांटेदार पौधा भूल से भी नहीं लाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है और इससे धन संबंधी परेशानियां होने लगती हैं।

सूर्यास्त के बाद घर में पुराने अखबार और कूड़े के ढेर को भूल से भी नहीं लाना चाहिए। बल्कि जैसे ही कूड़ा इकट्ठा हो जाए उसे घर से बाहर कर देना चाहिए।

सूर्यास्त के बाद जंग लगा हुआ ताला घर में नहीं लाना चाहिए। यह वस्तु भी अशुभ मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरानी लोहे की वस्तुओं को जंग लगते ही फेंक देना चाहिए।

बंद घड़ियां घर में लाना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जीवन की सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है।

देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां भी सूर्यास्त के बाद घर में नहीं लानी चाहिए। इन्हें समय रहते जल में विसर्जित कर देना उचित माना जाता है।

Read More