A view of the sea

हिंदू धर्म में तिलक लगाने का बहुत महत्व है। हर पूजा कर्म, पर्व व शुभ कार्य तिलक लगाकर ही किए जाते हैं।

हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार या धार्मिक आयोजन बिना तिलक लगाए अधूरा माना जाता है।

क्या आपको पता है कि माथे पर चंदन का तिलक लगाने से आपको कई लाभ मिलते हैं। 

चंदन का तिलक माथे के बीच में लगाने से मस्तक के सातों चक्र नियंत्रित रहते हैं। 

चंदन का टीका लगाने से शारीरिक तापमान कम रहता है और शरीर की विभिन्न तंत्रिकाएं सेहतमंद रहती हैं ।

चंदन का तिलक लगाने वाले के घर में अन्न-धन की कोई कमी नहीं रहती। 

चंदन की सुखदायक सुगंध से चिंता और तनाव कम होता है और मानसिक एक्रागता भी बढ़ती है।

तिलक लगाना आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक, दोनों दृष्टिकोणों से बहुत लाभदायक है।

चंदन का तिलक लगाने से त्वचा और शरीर ठंडा रहता है और ये आध्यात्मिकता का प्रतीक भी माना जता है। 

चंदन का तिलक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से बचाव होता है।

Read More