A view of the sea

क्या है कर्ण पिशाचिनी का वो खौफनाक रहस्य?

ट्रू टॉक पॉडकास्ट में बाबा बागेश्वर की शक्तियों के बारे में चर्चा हुई। इसमें पूछा गया कि क्या बाबा के पास शक्ति या जिन्न है जिससे उन्हें चीज़ों का पता चलता है?

इसका जवाब था, 'नहीं, सबसे पहले तो बागेश्वर बाबा जिन्न का इस्तेमाल नहीं करते, उनके पास कर्ण पिशाचिनी है।

कर्ण पिशाचिनी बिल्कुल अप्सरा जैसी दिखती है। उसे उन्होंने बहुत साधना के बाद और हनुमान जी की कृपा से पाया था।

कर्ण पिशाचिनी बहुत सकारात्मक है। कर्ण पिशाचिनी सिर्फ़ काम नहीं करती, वो ठीक भी करती है।

वो आपके राज़ खोल देगी। जैसे आपने एक हफ़्ते में क्या खाया, वो आपको बता देगी। इसके साथ ही वो आपके कान में आपका पूरा पिछला इतिहास भी बता देगी।'

पं. धीरेंद्र शास्त्री की सिद्धि को कर्ण पिशाचिनी विद्या कहते हैं। इससे व्यक्ति के बारे में गुप्त जानकारी हासिल की जा सकती है।

ज्योतिष के अनुसार कर्ण पिशाचिनी सिद्धि एक रहस्यमयी तंत्र विद्या है, जिसमें एक अदृश्य शक्ति साधक के कान में उत्तर देती है।

यह शक्ति केवल उसी व्यक्ति को सुनाई देती है जिसने इस विद्या को सिद्ध कर लिया हो। इस विद्या को पिशाच विद्या भी कहते हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस विद्या में पारंगत होने के लिए कठोर तप करना पड़ता है और सिद्धि प्राप्त करने के बाद साधक किसी भी अलौकिक शक्ति से बात कर सकता है।

पं. धीरेन्द्र शास्त्री के भक्तों का मानना है कि वे इस विद्या में पारंगत हैं और इसीलिए वे सामने आते ही व्यक्ति के मन की बात जान लेते हैं।

वे व्यक्ति का नाम, पारिवारिक जानकारी, उसकी समस्या और यहां तक कि उसके आने का कारण भी बता देते हैं।

हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कर्ण पिशाचिनी विद्या को सिद्ध करने वाला कोई प्रमाण नहीं है। इसे केवल आस्था और विश्वास के आधार पर ही स्वीकार किया जाता है। Image Credit: Meta AI

Read More