A view of the sea

कौन है संजय कपूर की तीसरी पत्नी? फिल्मी दुनिया की भी रह चुकी है हिस्सा

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। संजय ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

लंदन में पोलो खेलते वक्त उनकी मौत हो गई। संजय कपूर पोलो खेल के दीवाने थे। उन्होंने इससे पहले भी कई मैच खेले और जीते हैं।

 2016 में करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली।

प्रिया फिल्म इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुकी हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

49 साल की प्रिया सचदेव जाने-माने कार डीलर अशोक सचदेव की बेटी हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

इसके बाद वह इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की दुनिया में काम करने चली गईं। इसके बाद वह मॉडलिंग की दुनिया में आईं और फिर बॉलीवुड में आ गईं।

प्रिया सचदेव अमिताभ बच्चन और करीना कपूर जैसे सितारों के साथ कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में नजर आईं हालांकि, उनका फिल्मी करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चला।

प्रिया ने 2017 में संजय कपूर से दूसरी शादी की। इस जोड़े ने 2018 में बेटे अजारियस का स्वागत किया। प्रिया अभी भी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।

Read More