गर्मी के मौसम में बाजार में हर जगह लीची दिखती नजर आती है। यह खाने में स्वादिष्ट होती है और सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
लीची में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होता है।
लेकिन लीची का सेवन कुछ लोगों को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानिए किन स्थितियों में लीची से परहेज करना बेहतर है।
बच्चों को सुबह खाली पेट लीची नहीं खिलानी चाहिए। इसमें पाए जाने वाले हाइपोग्लाइसिन जैसे तत्व शरीर में रिएक्शन कर सकते हैं।
लीची में शुगर की अधिक मात्रा मे मौजूद होती है। डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से बच के रहना चाहिए।
जिन्हें लिवर और किडनी की समस्या है, उन्हें भी डॉक्टर से सलाह लेकर लीची का सेवन करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान बहुत मीठे फल या ब्लड शुगर को प्रभावित करने वाली चीजों से परहेज करने को कहा जाता है। ऐसे में लीची का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।