A view of the sea

पृथ्वी पर भूकंप आते हैं, लेकिन चंद्रमा जैसे अन्य ग्रहों पर ऐसा कुछ नहीं होता है, वैज्ञानिकों ने इस धारणा को ग़लत साबित कर दिया है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि पृथ्वी की तरह चंद्रमा पर भी भूकंप आते हैं, इन्हें चंद्र भूकंप कहा जाता है।

वैज्ञानिकों का कहना है चांद पर भूकंप आने की कई वजह हैं. पहली वजह है चांद का सिकुड़ना. ऐसा क्‍यों है, अब इसे समझ लेते हैं.

लगभग 4.5 अरब साल पहले चांद बना, अब उसका आंतरिक हिस्‍सा ठंडा हो रहा है, जिसके कारण यह पिछले कई सौ सालों में सिकुड़ा है.

चांद ऐसे सिकुड़ रहा है जैसे अंगूर सिकुड़कर किशमिश बन जाता है. चंद्रमा की सतह की लेयर नाजुक है, इसलिए यह टूट जाती है.

वैज्ञानिकों का कहना है, चंद्रमा की सतह की परत के टूटने से "दबाव" पैदा होता है, जहां परत का एक भाग दूसरे के ऊपर धकेल दिया जाता है.

पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव के कारण भी चंद्रमा पर भूकंप आ चुके हैं. इसके अलावा जब उल्कापिंड चांद की सतह काे प्रभावित करता है तो ऐसा होता है.

Read More